फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई में हो सकता है 20 पर्सेंटाइल की शर्त में छूट

Tue, 20 Aug 2013 08:53 AM IST
लखनऊ/ नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस की परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में 20 पर्सेंटाइल प्राप्तांक के नियमों में छूट देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


अगले साल से जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता पाने वाले ऐसे छात्रों को भी आईआईटी में प्रवेश लेने की अनुमति होगी जिन्हें अपने बोर्ड में 20 पर्सेंटाइल में नहीं होते हुए भी न्यूनतम 80 फीसदी अंक प्राप्त होंगे।
मानव संसाधन मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार आईआईटी काउंसिल तथा मंत्रालय के अफसरों की पिछले हफ्ते हुई एक बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया गया।

बैठक में सुझाव रखा गया कि जेईई एडवांस में सफल छात्रों को बोर्ड परीक्षा में 20 पर्सेंटाइल अथवा 80 फीसदी अंक (जो भी कम हो) आईआईटी में प्रवेश के लिए मान्य किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


अभी केवल 20 पर्सेंटाइल में आने वाले बच्चों को ही इसका लाभ मिल पा रहा है। आंध्र प्रदेश तथा सीबीएसई बोर्ड जहां बच्चों को काफी उच्च स्तर पर अंक दिए जाते हैं, वहां 20 पर्सेंटाइल में तमाम ऐसे छात्र भी नहीं आ पाते हैं जिन्होंने बोर्ड में 90 फीसदी तक अंक हासिल किए।
जानकारी के अनुसार अगले महीने आईआईटी काउंसिल की बैठक में इस मामले में अंतिम फैसला लिया जाएगा। इससे केवल उन्हीं बोर्ड के छात्रों को लाभ मिलेगा जहां छात्रों के प्राप्तांक काफी ऊंचे रहते है।

जिन राज्यों के बोर्ड में अंक काफी कम दिए जाते हैं वहां केवल 20 पर्सेंटाइल के आधार पर उत्तीर्ण होने वाले टाप 20 फीसदी बच्चे ही जेईई परीक्षा में पास होने के बाद आईआईटी में प्रवेश के लिए मान्य होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें