फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार युवाओं ने दी एसएससी की परीक्षा

Sun, 04 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब पंद्रह हजार युवाओं ने एसएससी के तहत कांस्टेबल जीडी की लिखित परीक्षा दी। जिला हमीरपुर में 23 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। ग्रांउड टेस्ट पास करने के बाद युवाओं की लिखित परीक्षा ली गई। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का बाद में शारीरिक टेस्ट होगा। इसके बाद मेरिट पर युवाओं का चयन होगा।
विज्ञापन


बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ के तहत ग्राउंड टेस्ट पास करने के बाद युवाओं की लिखित परीक्षा ली गई। जिला हमीरपुर के अलावा अन्य बाहरी राज्यों में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सुबह से ही जिले में हजारों युवा पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा दो चरणों में ली गई। परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तथा शाम को 2 से चार बजे तक ली गई। प्रदेश भर से लिखित परीक्षा में करीब साढ़े पंद्रह हजार युवाओं ने भाग लिया।

जिले में 23 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा ली गई। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर, देवस्य बहुतकनीकी संस्थान, सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में दो केंद्र ए और बी, एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, महाविद्यालय हमीरपुर में दो परीक्षा केंद्र, 3 सेंटर गौतम गर्ल्स कॉलेज, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, नालंदा कॉलेज झनियारी, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
विज्ञापन


राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बडू, मैग्नेट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, कॉलेज आफ हार्टीकल्चर एंड फॉरेस्टरी नेरी, सिल्वर वैल पब्लिक स्कूल हमीरपुर, आदर्श सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर, होटल मैनेजमेंट संस्थान झनियारी में ली गई।

एसएससी के परीक्षा सुपरवाइजर कमल ने बताया कि के हमीरपुर में एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के लिए 23 सेंटर स्थापित किए गए थे। रविवार को करीब साढे़ पंद्रह हजार युवाओं ने लिखित परीक्षा दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें