फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कब जारी होगी 11वीं की फाइनल मेरिट लिस्ट

Sat, 28 Jun 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 39 सरकारी स्कूलों में 11वीं के एडमिशन की कॉमन मेरिट लिस्ट एजुकेशन विभाग की वेबसाइट पर जारी की गई। इसमें 15 हजार स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान लिस्ट में जिन विद्यार्थियों की जन्म की तारीख, रोल नंबर, सीजीपीए और अन्य किसी तरह की कोई गलती है तो वे 28 जून को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-16 में प्रिंसिपल अनुजीत कौर और निर्मल सिंह को सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे तक लिखित शिकायत दे सकते हैं।

इस साल ग्यारहवीं की 14 हजार सीटों के लिए 15301 आवेदन आए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए अगले दो दिन 28 और 29 के दौरान स्टूडेंट्स अपनी शिकायत देकर उसे ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, विभाग एक जुलाई को अपनी वेबसाइट पर फाइनल मेरिट लिस्ट (सभी स्ट्रीम लिस्ट/वोकेशन कोर्स) और स्कूल अलाटमेंट लिस्ट जारी करेगा। दो और तीन जुलाई को फीस जमा की जाएगी और चार जुलाई से क्लासेस शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें