प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन 10 फरवरी तक भरे
जा सकेंगे।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पहली बार फॉर्म ऑनलाइन भरने
की सुविधा है।
फॉर्म का मूल्य सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों
के लिए 400 रुपये तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के
लिए 250 रुपये रखा गया है।
परिषद की
वेबसाइट www. jeeecup.org पर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। परिषद के सचिव
योगेंद्र सिंह यादव के अनुसार फॉर्म भरने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के डेबिट
कार्ड से फीस भी जमा की जा सकती है।
फॉर्म सभी राजकीय पॉलीटेक्निक और
डाकघरों से प्राप्त किए जा सकते हैं। जिस पॉलीटेक्निक से फॉर्म खरीदा
जाएगा, वहीं पर जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा 27, 28 और 29 अप्रैल को
आयोजित होगी।