फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिल रही है सबसे तेजी से नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरियों के लिहाज से इस साल फरवरी का महीना बेहतर रहा। टेलीकॉम और मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग में नियुक्तियों के तेज रुझानों के चलते इस साल फरवरी में नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स में जनवरी के मुकाबले 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि फरवरी 2013 की तुलना में 10 फीसदी की तेजी आई। नौकरियां देने के मामले में चेन्नई और बंगलूरू सबसे आगे रहे।
विज्ञापन


इंफो एज इंडिया लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ हितेश ओबराय का कहना है कि नियुक्तियों के मामले में इस साल फरवरी का महीना जनवरी की तुलना में बेहतर रहा। हालांकि, चुनावी साल होने के चलते अधिकांश कंपनियां ‘वेट एंड वॉच’ का रुख बनाए हुए हैं। हमारा मानना है कि चुनावी नतीजों को लेकर अनिश्चितता दूर होने के बाद नियुक्तियों के मामले में अच्छी खासी तेजी आएगी।
Trending Videos

मीडिया और मनोरंजन सेक्‍टर में खूब मिल रही हैं जॉब

नियुक्तियों के मामले में टेलीकॉम, ऑटो सेक्टर और कैपिटल गुड्स में अच्छी खासी तेजी रही। टेलीकॉम सेक्टर में फरवरी में 27 फीसदी की तेजी आई। जबकि, ऑटो सेक्टर और कैपिटल गुड्स में नियुक्तियों में क्रमश: 16 फीसदी और 12 फीसदी की वृद्धि हुई।

वहीं, इस अवधि में मीडिया एवं मनोरंजन सेक्टर के जॉब इंडेक्स 18 फीसदी का उछाल आया। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि के दौरान आईटी, सॉफ्टवेयर एवं कंस्ट्रकशन सेक्टर में जॉब इंडेक्स में 7-7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बीमा सेक्टर में भी 3 फीसदी की गिरावट रही।
विज्ञापन

चेन्नई, बंगलूरू में मिली अधिक नौकरियां

फरवरी में नौकरियों के सबसे अधिक अवसर चेन्नई में उपलब्ध हुए। जनवरी 2014 के मुकाबले फरवरी में चेन्नई में 9 फीसदी अधिक नियुक्तियां हुईं। इसके बाद, बंगलूरू और दिल्ली में सर्वाधिक नौकरियां मिलीं और इनकी वृद्धि दर क्रमश: 8 फीसदी और 4 फीसदी दर्ज की गई।

पुणे में जॉब इंडेक्स 3 फीसदी बढ़ा, जबकि मुंबई में स्थिरता रही। दूसरी ओर, कोलकाता और हैदराबाद में नियुक्तियों की गतिविधियों में क्रमश: 13 फीसदी और 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें