फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बढ़ेगी सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या

Sat, 04 Jan 2014 04:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार महंगाई के इस दौर में ग्राहकों को कोई भी राहत नहीं देने जा रही है।
विज्ञापन


सरकार रसोई गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर मिल रहे सिलेंडरों की तादाद नहीं बढ़ाएगी। ऐसी खबरें थीं कि वह सब्सिडी वाले सिलेंडरों की तादाद बढ़ा कर 12 करने जा रही है लेकिन उसने इसका खंडन किया है।

पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने शनिवार को कोच्चि में कहा कि सब्सिडी वाले सिलेंडरों की तादाद नौ से बढ़ा कर 12 करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन


लगभग 90 फीसदी उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले नौ गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। सिर्फ दस फीसदी रसोई गैस उपभोक्ता इस सब्सिडी के दायरे से बाहर हैं। हम सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की तादाद बढ़ा कर 12 नहीं करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है लोग हमारे इस रुख का विरोध नहीं करेंगे।
विज्ञापन


मोइली एलएनजी पेट्रोनेट एक टर्मिनल की औपचारिक शुरुआत के मौके पर कोच्चि पहुंचे थे। टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने नई दिल्ली में कहा था कि सरकार सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या नौ से बढ़ा कर बारह करने की मांग पर गौर करेगी। इसके बाद ही यह खबर फैल गई थी कि सरकार सब्सिडी वाले सिलेंडरों की तादाद बढ़ाने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें