स्मार्टफोन एवं टैबलेट निर्माता कंपनी विकेडलीक ने भारत के बाजार में वैमी नोट 3 ओक्टाकोर स्मार्टफोन पेश किया है। इसकी कीमत 12,990 रुपये है।
स्मार्टफोन एमटीके 6592 प्रोसेसर, माली 450 जीपीयू और अक्वाप्रोटेक्ट टीएम टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स से लैस है।
इस मौके पर विकेडलीक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदित्य मेहता ने कहा कि विकेडलीक सस्ता और पावर पैक्ड डिवाइस पेश कर रहा है। नया स्मार्टफोन ग्राहकों की तमाम जरूरतों को पूरा करने की क्षमता रखता है।