फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी परियोजनाओं को ऑनलाइन मंजूरी मार्च 2015 से

Thu, 28 Aug 2014 09:00 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट सचिवालय का प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) परियोजनाओं की मंजूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाने के लिए काम कर रहा है। पीएमजी की अगुवाई कर रहे अतिरिक्त सचिव अनिल स्वरूप ने पत्रकारों को बताया कि हम मंजूरी से जुड़ी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने पर काम कर रहे हैं, इस दिशा में काफी काम हो चुका है।
विज्ञापन


हमें उम्मीद है कि 31 मार्च, 2015 तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। इससे इंडस्ट्री को किसी मंत्रालय में जाने की जरूरत नहीं होगी। वह हमारे पोर्टल पर जाकर सभी पंजीकरण दाखिल कर सकते हैं और उसे मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत इंडस्ट्री अपने आवेदन का स्टेटस भी ट्रैक कर सकेगी। यूपीए सरकार ने जून 2013 में पीएमजी का गठन किया था।

पीएमजी सरकारी और निजी क्षेत्र की रुकी हुई परियोजनाओं को ट्रैक करने के साथ इसे लागू करने की राह में आ रही बाधाओं को दूर करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें