फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होता है ईपीएस?

Mon, 25 Mar 2013 11:03 AM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अकसर हम ईपीएस के बारे में सुनते और पढ़ते हैं। चलिए आज जानते हैं आखिर क्या होता है ईपीएस। ईपीएस यानी प्रति शेयर आय (अर्निंग प्रति शेयर)। ईपीएस किसी कंपनी की आर्थिक स्थिति का आकलन करने में महत्वपूर्ण घटक होता है।
विज्ञापन


यह कंपनी के शुद्ध लाभ का वह भाग होता है जो जारी किये गए प्रत्येक शेयर (प्रतिभूति) पर दिखाया जाता है। यह कंपनी के लाभ को प्रति शेयर के अनुसार दर्शाता है।

सामान्य शब्दों में समझें तो अर्निंग प्रति शेयर का संबंध प्रति शेयर होने वाली आमदनी से होता है। यह शेयरधारकों को होने वाले प्रति शेयर शुद्ध लाभ या हानि को व्यक्त करता है। कंपनी के शेयर मूल्य निर्धारण में इसका अहम रोल होता है।
विज्ञापन


यहां आय से मतलब उस आमदनी से है, जो शेयरधारक को होती है। ईपीएस की गणना करने के लिए फर्म की कुल शुद्ध आय में से वरीय शेयरों (प्रेफरेंस शेयर) को दिए जाने वाले लाभांश को घटाकर शेष राशि को जारी किए गए शेयर से भाग दिया जाता है। इसके लिए साल भर के औसत शेयरों को लिया जाता है।
विज्ञापन


मान लीजिए, यदि किसी कंपनी की आय 20 करोड़ रुपये है और उसके 4 करोड़ शेयर जारी हैं, तो उसकी मूल ईपीएस 5 रुपये होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें