फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉक्सवैगन ने लांच की नई पोलो

Tue, 15 Jul 2014 08:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप एंड मॉडल की कीमत 7.99 लााख रुपये कंपनी ने रखी है। कंपनी ने नई पोलो को पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में लांच किया है।
विज्ञापन


नई पोलो में नया फ्रंट ग्रिल, बंपर, फॉग लैंप, हेड लैंप, 15 इंच का एलॉय ïव्हील इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इंटीरियर में स्पोर्टिंग स्टीयरिंग व्हील, वॉयस कमांड आदि की सुविधाएं दी गई हैं।

मंगलवार को नई पोलो के लांच के मौके पर फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर महेश कोडूमुडी ने कहा कि कंपनी अगले 5 से 6 साल में करीब 1500 करोड़ रुपये (25 करोड़ डॉलर ) का निवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी अपने कार उत्पादन क्षमता को सालाना 1.30 लाख से बढ़ाकर 2 लाख करेगी। इसके अलावा कंपनी भारत में ही इंजन मैन्यूफैक्चर करने की संभावना भी तलाश रही है।नई पोलो में 1.2 एमपीआई का पेट्रोल इंजन लगा है। जबिक डीजल वैरिएंट में 1.5 टीडीआई के इंजन को इस्तेमाल किया गया है। पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 16.47 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वैरिएंट का माइलेज 20.14 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा कंपनी ने किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें