फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती हुई वोडाफोन की इंटरनेट सेवा

Tue, 18 Jun 2013 07:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने वाली टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने देश के तीन सर्किलों में अपनी इंटरनेट सेवा (डाटा सर्विस) की दरें 80 फीसदी तक घटाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


कंपनी ने कर्नाटक, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ सर्किलों में डाटा सर्विस की दरें 10 पैसे प्रति किलो बाइट (केबी) से घटा कर 2 पैसे प्रति केबी कर रदी है। कंपनी ने नई दरें दरों को देश के बाकी सर्किलों में चरणबद्ध तरीके से लागू करने की बात कही है।

नई दरें 2जी नेटवर्क के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले इन सर्किलों के सभी प्री-पेड और पोस्ट-पेड ग्राहकों पर लागू होंगी।

यह दरें कर्नाटक, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ सर्किलों में लागू कर दी गई हैं, जबकि बाकी सर्किलों में कंपनी इन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी।
विज्ञापन


कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) विवेक माथुर का कहना है कंपनी ने डाटा दरों में यह कटौती मोबाइल के जरिये इंटरनेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें