फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी 'कॉल' से कितने हजार करोड़ कमाती है वोडाफोन?

Wed, 12 Nov 2014 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष (2014-2015) की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन के कारोबार में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


इस साल के अप्रैल-सितंबर के दौरान वोडाफोन ने कुल 20,642 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान कंपनी ने 18,481 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

वोडाफोन के मुताबिक कारोबार में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से ग्राहकों की संख्या में इजाफा के साथ स्थिर मूल्य और डेटा राजस्व में बढ़ोतरी की वजह से हुई है।

वोडाफोन के मुताबिक कंपनी के ग्राहकों की संख्या में इस दौरान पिछले साल के मुकाबले 11.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या 17.40 करोड़ के स्तर पर पहुंच गई है। इन ग्राहकों को 1.24 लाख साइट्स के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जाती है। इनमें से लगभग 28,000 3जी साइट्स हैं।
विज्ञापन


वोडाफोन इंडिया के मुताबिक इस दौरान कंपनी ने ग्राहकों को उम्दा सेवा प्रदान करने के लिए 3,509 करोड़ रुपये का निवेश किया। वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्टेन पीटर्स के मुताबिक ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी और डेटा में इजाफे की वजह से दहाई अंक में कारोबार में बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के डेटा, वोडाफोन बिजनेस सर्विस और एम-पैसा जैसे प्रमुख क्षेत्रों ने पहली छमाही के दौरान बढ़िया प्रदर्शन किया है और आगे भी इसके कारोबार में मजबूती की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 3जी कारोबार में पिछले साल के मुकाबले 150 फीसदी का इजाफा रहा।
विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल-सितंबर के दौरान कंपनी के 3जी ग्राहकों की संख्या 40 लाख थी, जो इस साल की समान अवधि के दौरान 1.4 करोड़ हो गई। एम-पैसा के कारोबार में भी तेजी का रुख है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें