फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलमार्क ज्वेलरी के लिए यूनीक आईडी की तैयारी

Fri, 22 Aug 2014 10:59 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने की हॉलमार्किंग में की जा रही गड़बड़ियों को दूर करने के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड्स (बीआईएस) हॉलमार्क किए जाने वाले हर आभूषण के लिए एक विशिष्ट पहचान (यूनीक आईडी) देने की प्रणाली तैयार करने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


गहनों के लिए यह यूनीक आईडी बीआईएस के पास रजिस्टर्ड ज्वलरों और हॉलमार्क सेंटरों द्वारा दिए जाने की योजना है। यह जानकारी बीआईएस के महानिदेशक सुनील सोनी ने दी। वह उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा आयोजित 7वें इंटरनेशनल गोल्ड समिट में बोल रहे थे। पीसी ज्वेलर इस समिट का प्रमुख स्पांसर है।

सोनी ने बताया कि हम हॉलमार्किंग को लेकर की जाने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए हम हॉलमार्क वाले सोने के हर आइटम के लिए एक यूनीक आईडी या नंबर देना चाहते हैं। इसके लिए हम ज्वेलरों और हॉलमार्किंग सेंटरों की एसोसिएशन के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत हॉलमार्क ज्वेलरी की खरीद के वक्त ग्राहकों को बैंकों के एटीएम कार्ड जैसा एक कार्ड मिलेगा। इसके जरिये उस गहने का से संबंधित सारे विवरणों की जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन


यह प्रणाली इतनी सरल व सुविधाजनक होगी कि इसके तहत मोबाइल फोन के जरिए भी ज्वेतरी का पूरा ब्योरा हासिल किया जा सकेगा। सोनी ने बताया कि यह प्रणाली शुरू करने को लेकर कुछ कुछ गतिरोध और विरोध जताया गया है। हम इसका समाधान करते हुए इस व्यवस्था को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इससमय देश में 13 हजार से ज्यादा पंजीकृत ज्वेलर और 300 से ज्यादा अधिकृत हॉलमार्किंग सेंटर हैं, जो हॉलमार्क ज्वेलरी बेचने व उनके सत्यापन का काम कर रहे हैं। देश में हॉलमार्क ज्वेलरी की बिक्री सालाना 25 फीसदी की दर से बढ़ रही है। पिछले साल देश में हॉलमार्क ज्वेलरी के कुल 2.6 पीस बेचे गए। इससे स्पष्ट है कि देश में हॉलमार्क ज्वेलरी की मांग बहुत ज्यादा है। इसे देखते हुए गहनों की हॉलमार्किंग को और ज्यादा भरोसेमंद और प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत है, ताकि और बेहतर ढंग से ग्राहकों के हितों की रक्षा की जा सके।

सोनी ने बताया कि हॉलमार्क के तहत बेचे जा रहे स्वर्ण आभूषणों की गुणवत्ता को लेकर बीआईएस काफी सतर्क है। हम इसे लेकर बराबर जांच-पड़ताल करते रहते हैं। हॉलमार्क ज्वेलरी को लेकर समय-समय पर मिलने वाली शिकायतों की जांच करते हुए हम संबंधित ज्वेलर और हॉलमार्किंग सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें