फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया एयरलाइंस ने दोबारा पेश किया छूट का ऑफर

Fri, 22 Aug 2014 10:58 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मलयेशिया की सरकारी विमान सेवा मलयेशिया एयरलाइंस ने भारत में अपनी 40वीं वर्षगांठ पर किराए में 40 फीसदी तक की छूट का ऑफर दोबारा पेश किया है।
विज्ञापन


ग्राहकों को रियायती दरों पर हवाई यात्रा कराने का यह ऑफर एयरलाइन के नेटवर्क के तहत विभिन्न लोकप्रिय रूटों पर उपलब्ध है। 20 अगस्त से शुरू इस ऑफर के तहत ग्राहक 31 अगस्त तक टिकटों की बुकिंग करा कर 31 मार्च 2015 तक हवाई यात्रा कर सकते हैं।

ऑफर के तहत यात्री दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई और कोच्चि से अपनी यात्रा की बुकिंग करा सकेंगे। इसके तहत वह दुनिया के विभिन्न स्थानों की यात्रा कर सकेंगे, जिनमें क्वालालंपुर, सिंगापुर, शंघाई लंकावी, ऑकलैंड और सिडनी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ऑफर के तहत ग्राहाकों से लिए जा रहे किराए में एयरपोर्ट टैक्स, सरचार्ज शामिल होंगे। ग्राहक अपने साथ 30 किलोग्राम तक चेकइन बैगेज और 7 किलोग्राम तक का एक बैगेज बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए ले जा सकेंगे। ऑफर के तहत मलयेशिया एयरलाइंस के वेबसाइट, एयरलाइन के कॉल सेंटर और टिकट ऑफिस के अलावा देशभर में एयरलाइन के अधिकृत एजेंटों के जरिए भी बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन


मलयेशिया एयरलाइंस के दक्षिण एशिया व मध्य-पूर्व क्षेत्र के रीजनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजहर हामिद ने बताया कि एयरलाइन के पहले ऑफर को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किए जाने के बाद इस ऑफर को दोबारा पेश किया जा रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि जो ग्राहक पहले दौर में ऑफर का लाभ उठाने से चूक गए थे, नए ऑफर के तहत वह भी रियायती दरों पर हवाई यात्रा कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें