फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टेबिलिटी के हवाले यूनिनॉर के ग्राहक

Mon, 18 Feb 2013 10:38 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में टेलीकॉम कंपनी यूनिनॉर की सेवाएं बंद होने से प्रभावित करीब 14 लाख ग्राहकों को सरकार ने नंबर पोर्टेबिलिटी का रास्ता सुझाया है। सरकार का मानना है कि जिन क्षेत्रों में कंपनी की सेवाएं बंद हुई हैं, वहां के उपभोक्ता नंबर पोर्टेबिलिटी का विकल्प अपना सकते हैं।
विज्ञापन


सेवाएं बंद होने से लाखों लोगों को होने वाली परेशानी के सवाल पर टेलीकॉम सचिव आर. चंद्रशेखर का कहना है कि ग्राहक के पास नंबर पोर्टेबिलिटी विकल्प मौजूद है। ऐसे ग्राहकों को नंबर पोर्टेबिलिटी में समस्या न आए, इसके उपाय किए जा रहे हैं। 2जी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूनिनॉर को छह टेलीकॉम सर्किलों को छोड़कर बाकी जगह अपनी सेवाएं बंद करनी पड़ी हैं।

यूपी ईस्ट व वेस्ट, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में यूनिनॉर के पास  सेवाएं जारी रखने के लिए स्पेक्ट्रम लाइसेंस हैं। जहां इसकी सेवाएं जारी हैं। लेकिन गत शनिवार से कंपनी को मुंबई में अपनी सेवाएं बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन


मुंबई में सेवाएं बंद होने से कितने ग्राहकों पर असर पड़ेगा, इसे लेकर भी संशय बना हुआ है। ट्राई के आंकड़ों के हिसाब से ऐसे ग्राहकों की संख्या करीब 1 करोड़ तक हो सकती है। उधर, कंपनी का कहना है इनमें बड़ी संख्या ऐसे कनेक्शनों की है जो एक्टिव नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें