फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंत तक शुरू हो जाएगी टाटा की हवाई सेवा

Thu, 21 Feb 2013 06:24 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा समूह और मलेशिया की किफायती हवाई सेवा एशिया एयर की एक अन्य भारतीय निवेशक टेलेस्ट्रा ट्रेडप्लेस के अरुण भाटिया के साथ मिल कर शुरू की जाने वाली प्रस्तावित एयरलाइंस सेवा में एशिया एयर करीब 273 करोड़ रुपये (5 करोड़ डॉलर) का निवेश करेगी। नई विमानन सेवा के इस साल की अंतिम तिमाही में शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सस्ती हवाई सेवा उपलब्ध कराने वाली इस एयरलाइन में शुरुआत में तीन-चार एयरबस ए-320 विमान शामिल होंगे, जिसके बाद कारोबारी जरूरतों के मुताबिक हवाई बेड़े का विस्तार किया जाएगा। यह जानकारी एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडीज ने मलेशिया से टेली कांफ्रेंसिंग के जरिये दी है।

विमानन कंपनी का मुख्यालय चेन्नई में बनाया जाएगा और शुरुआती दौर में दक्षिण भारतीय शहरों के लिए उड़ाने संचालित करने पर जोर रहेगा, जहांकि एयर एशिया की उड़ानें इस समय भी संचालित हो रही हैं। एयरलाइन के सीईओ का नाम संभवत: अगले सप्ताह के दौरान घोषित कर दिया जाएगा और इसके स्टाफ में ज्यादातर भारतीयों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें