सरकार ने सोने की टैरिफ वैल्यू बढ़ाकर 521 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दी है।
इससे किसी भी रूप में सोने का आयात महंगा हो जाएगा।
हालांकि, चांदी के लिए टैरिफ वैल्यू घटाकर 920 डॉलर प्रति किलो किया गया है।
वहीं, आरबीडी पामोलीन का आयात टैरिफ वैल्यू भी 874 डॉलर प्रति टन से घटकर 863 डॉलर प्रति टन कर दिया है।
मार्च के दौरान सोने की टैरिफ वैल्यू 516 डॉलर प्रति दस ग्राम और चांदी की 930 डॉलर प्रति किलो पर थी।
टैरिफ वैल्यू वह आधार मूल्य होता है, जिस पर सीमा शुल्क का निर्धारण किया जाता है। यह हर पखवाड़ा जारी किया जाता है।