फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजूकी ने लॉन्च की 155 सीसी बाइक जिक्सर

Wed, 10 Sep 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिक्सर की कीमत कंपनी ने 72199 रुपये रखी है। कंपनी का दावा है कि जिक्सर 63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। कंपनी अगले छह महीने में 50000 जिक्सर बेचने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को लांच के मौके पर सुजूकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल गुप्ता ने कहा कि युवा ग्राहकों के लिए खास उत्पाद पेश करने का यह हमारा पहला साल है। कंपनी ने स्कूटर सेगमेंट में लेट्स और अब बाइक में जिक्सर जीएसएक्स-आर 1000 पेश किया है। इनके जरिए जल्द ही दुपहिया बाजार में हम अपनी खास पहचान बना सकेंगे।

150 सीसी सेगमेंट में जिक्सर को यामाहा की एफ-जेड, टीवीएस की अपाचे और बजाज की पल्सर से खास तौर से टक्कर मिलेगी। जिक्सर को कंपनी ने पांच रंगों में पेश किया है। बाइक में एसईपी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जिसके जरिए कंपनी का कहना है कि कीमत को वह अफोर्डेबल बना सकती है। सुजूकी इंडिया की भारत में अभी प्रति वर्ष 5.4 लाख दुपहिया वाहनों का उत्पादन क्षमता है।एक्स शोरूम
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें