फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी उत्पादन 165 लाख टन पहुंचा

Fri, 15 Feb 2013 11:28 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में अब तक 2.42 फीसदी बढ़कर 165.4 लाख टन हो गया। पिछले चीनी विपणन वर्ष की इसी अवधि तक चीनी उत्पादन 161.5 लाख टन रहा था।
विज्ञापन


नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (एनएफसीएसएफ) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 1.9 फीसदी घटकर 44.3 लाख टन रह गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 45.2 लाख टन दर्ज की गई थी।

वहीं महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन मामूली रूप से बढ़कर 57 लाख टन पर पहुंच गया। पिछले साल की आलोच्य अवधि में महाराष्ट्र का चीनी उत्पादन 56.1 लाख टन रहा था। वहीं, कर्नाटक में चीनी का उत्पादन समीक्षाधीन अवधि में बढ़कर 28 लाख टन पर पहुंच गया है। पिछले साल राज्य का आंकड़ा आलोच्य अवधि में 25.5 लाख टन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें