फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में चीनी उत्पादन 2.7 फीसदी बढ़ा

Mon, 18 Feb 2013 10:43 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में चीनी उत्पादन 15 फरवरी तक पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 2.7 फीसदी बढ़कर 165.9 लाख टन हो गया। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के आंकड़ों के मुुताबिक, चालू वर्ष के दौरान अब तक 1,680 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है।
विज्ञापन


इस्मा ने 2012-13 में 243 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान जताया है। यह पिछले साल के मुकाबले 20 लाख टन कम है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल 15 फरवरी तक महाराष्ट्र का उत्पादन 57.8 लाख टन रहा। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की में चीनी का उत्पादन पिछले साल की आलोच्य अवधि के मुकाबले करीब 4 फीसदी घटकर 43.6 लाख टन दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें