फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार छह सप्ताह के टॉप पर

Tue, 20 Jan 2015 09:12 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के कई ब्लूचिप शेयरों में लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 140.12 अंक उछल कर यह 28,262.01 अंक पर रहा। यह इसका छह सप्ताह का सबसे ऊंचे स्तर रहा।
विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36.90 अंक की बढ़त के साथ करीब डेढ़ माह के टॉप पर 8,550.70 अंक पर बंद हुआ। आईटी कंपनी विप्रो के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने के चलते इसके शेयर में 5.26 फीसदी का उछाल रहा और यह सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाला शेयर रहा।
विज्ञापन


इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, रिलायंस, एलएंडटी, महिंद्रा, सनफार्मा, एयरटेल, गेल इंडिया और भेल भी बढ़त में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें