फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बोले, मैं कैसे झेलूंगा 100 करोड़ का मुकदमा

Tue, 20 Jan 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि उनको किसी ने बताया था कि गंगा में जो शव मिले थे, उसे साक्षी महाराज डाल गए थे। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया था तो इसमें नाराज होने वाली बात कौन सी है? मना कर दें, मैं मान लूंगा कि उन्होंने ऐसा नहीं किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि वो इस बयान को लेकर 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा करने वाले हैं। इतना पैसा मैं कहां से ले आऊंगा।

गौरतलब है कि आजम खां ने कुछ दिन पहले कहा था कि गंगा में जो लाश मिल रही हैं उसे प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए साक्षी महाराज डाल गए हैं।

साक्षी महाराज के आपत्ति व्यक्त किए जाने के बाद आजम खां सोमवार को पत्रकारों से कहा कि मैंने जो सुना था वो बता दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें