फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिलेगा 60 फीसदी कर्ज छोटे कारोबारियों को

Tue, 17 Sep 2013 12:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर छोटे कारोबारियों को ज्यादा से ज्यादा कर्ज देने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन


बैंक ने इसके लिए जहां कारोबारियों को खास तौर से ध्यान में रखकर नए उत्पाद लांच किया है, वहीं तकनीकी स्तर पर भी कई तरह के इनोवेशन किए हैं। बैंक द्वारा दिए गए कुल कर्ज में छोटे कारोबारियों (एमएसएमई) की 60 फीसदी हिस्सेदारी है।

स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के एमडी बी. श्रीराम ने बताया कि बैंक एसएमई वर्ग के कारोबारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए खास तौर से फोकस करता है। इसके लिए बैंक ने कारोबारियों के लिए खास उत्पाद भी लांच किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रुपए में अस्थिरता को देखते हुए खास तौर पर ऐसे कारोबारी जो कि निर्यात और आयात पर ज्यादा निर्भर हैं, उन्हें सतर्कता बरतनी चाहिए। वह हेजिंग आदि पर जोर दें जिससे कि रुपए में होने वाले उतार-चढ़ाव से वह बच सकें।

श्रीराम के अनुसार मौजूदा आर्थिक सुस्ती को देखते हुए बैंक ने इस साल 13-14 फीसदी की क्रेडिट ग्रोथ का लक्ष्य रखा है।

20 मिनट में होम लोन और 10 मिनट में कार लोन
श्रीराम के अनुसार बैंक ने रिटेल ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए होम लोन और कार लोन अप्रूवल में कई बदलाव किए हैं।

इसी के तहत ऑन लाइन आवेदन पर बैंक ने ग्राहक के प्रोफाइल को देख कर 20 मिनट में होम लोन और 10 मिनट में कार लोन सैद्धांतिक रुप से मंजूर करने की योजना शुरू की है।

इसके बाद ग्राहक जरूरी दस्तावेज देकर जल्द से जल्द लोन ले सकेंगे।

कैश डिपॉजिट मशीन पर जोर
बैंक इसी तरह कैश डिपॉजिट मशीन यानी नकदी जमा करने वाली मशीन को भी लगाने जा रहा है। बैंक के एमडी श्रीराम के अनुसार शुरूआत में हम 50 ऐसी मशीन लगाने जा रहे हैं। जो कि ट्रेडर्स को ध्यान में रखकर लगाई जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा हम तेजी से कैश डिपॉजिट का विस्तार करेंगे जो कि एटीएम मशीन के साथ लगी होंगी। श्रीराम के अनुसार बैंक ने पिछले साल 90 शाखाएं खोली थी, इस वित्त वर्ष में भी बैंक 90 से 100 शाखाएं खोलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें