विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने गुरुवार को अपने ग्राहकों के लिए एक खास स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत कोई भी यात्री किराए की राशि का भुगतान मासिक किस्तों में कर पाएगा।
कंपनी के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी देबोजो महर्षि ने एक बयान में कहा कि यह स्कीम उन लोगों के लिए अब तक की सबसे अच्छी स्कीम साबित होगी, पहले टिकट खरीद लेते हैं और फिर बाद में उसका भुगतान करते हैं।
कंपनी ने इसका नाम 'बुक नाऊ, पे लेटर' दिया है। इस स्कीम के तहत 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की किस्तें बनाई जा सकती हैं। ग्राहक किस्त का निर्धारण खुद कर सकते हैं।