महज दो दिन ही बीते हैं जब यूपी के कद्दावर मंत्री आजम खान ने सर्च इंजन गूगल का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल नेता बताया था।
गूगल की इस गलती का यह मामला पहले भी कई बार सियासी रूप ले चुका है और इसे लेकर बाकायदा गूगल को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन यह दिग्गज सर्च इंजन माफी मांगने के बाद भी सुधरने को तैयार नहीं है।
पिछली गलती पर मची हायतौबा अभी ठंडी भी नहीं पड़ी कि इस बार गूगल ने इससे भी बड़ी हिमाकत की है। पीएम के अपमान का यह मामला ऐसा है कि इस बार भी सियासी बवंडर उठना तय है। ताजा मामले के मुताबिक....
मोदी सबसे बड़े बेवकूफ पीएम की लिस्ट में शामिल
सर्च इंजन गूगल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के बेवकूफ प्रधानमंत्रियों (World's 'Most Stupid' Prime Ministers) की लिस्ट में शामिल कर उनका फिर से अपमान किया है।
गूगल की इस लिस्ट में सिर्फ हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ही नही हैं, बल्कि कई दिग्गज देशों के प्रमुखों को गूगल ने इस लिस्ट में शामिल किया है। जैसे ही आप गूगल इमेज में World's 'Most Stupid' Prime Ministers टाइप करेंगे, आप तस्वीर देखकर चौंक जाएंगे।
गूगल की इस लिस्ट में थाइलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री अभिसीट वेज्जाजीवा, कनाडा के पीएम स्टीफन हार्पर, थाइलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट भी शामिल हैं।
हालांकि यह तय नहीं है कि गूगल ने ऐसा जानबूझकर किया है या फिर किसी की-वर्ड और खबर के आधार पर यह तस्वीर दिख रही है। लेकिन गूगल की इस हरकत पर पीएम मोदी के प्रशंसकों में गुस्सा है।
'मोदी का नाम दुनिया के टॉप-10 अपराधियों में'
गौरतलब है कि यूपी के नगर विकास व संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। आजम ने कहा था कि मोदी का नाम दुनिया के टॉप-10 अपराधियों में है। इसके पीछे आजम ने दावा किया कि गूगल ने इसका खुलासा किया है।
एक कार्यक्रम में आजम ने कहा, 'मैं कंप्यूटर चलाना नहीं जानता, मुझे मेरे लड़के ने गूगल के इस खुलासे के बारे में बताया। महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में इनकी धमक थी। अब हमारे पीएम को दुनिया अपराधी के नाम से जानती है। यह बड़ी शर्मिंदगी की बात है।'
आजम ने कहा, 'अगर हमारी वजह से.. हम मुसलमानों की वजह से.. किसी को तकलीफ है तो नहीं होनी चाहिए। हमारे तो वोट देने के अधिकार को भी छीनने की बात हो रही है। हिंदुस्तान हमारा सब कुछ है, लेकिन कुछ फासीवादी तहजीब, संस्कृति को तबाह करने में लगे हैं। इससे सावधान रहना होगा। इसके लिए मुलायम सिंह यादव ही एक चेहरा है।