एनईआर की दो ट्रेनों में सफर करना अधिक आरामदायक होने के साथ सुरक्षित भी होगा। इनमें अत्याधुनिक तरीके से तैयार की गई 10 एसी एलएचबी (लिंके हॉफ मैन बुश) कोच लगाए जाएंगे।
ये ट्रेनें गोरखपुर से आनंद विहार के लिए 6 जनवरी और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के लिए 10 जनवरी को रवाना होगी। सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि दोनों ट्रेनों के सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं, यात्री टिकट बुक कराकर सफर बेहतर बना सकते हैं।
(05027) गोरखपुर-आनन्द विहार साप्ताहिक गाड़ी
तारीख -- एसी 2 -- एसी 3 -- स्लीपर -- साधारण श्रेणी
6 जनवरी -- 193 -- 390 -- 209 -- 395
13 जनवरी -- 197 -- 400 -- 265 -- 396
20 जनवरी -- 199 -- 403 -- 273 -- 396