फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'RBI गवर्नर को पद से न हटाएं'

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को नरेंद्र मोदी की आश्चर्यजनक जीत करार देते हुए जानेमाने अर्थशास्त्री जगदीश भगवती ने सोमवार को कहा कि रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को उनके पद पर बनाए रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने साथ ही भावी प्रधानमंत्री मोदी को यह भी सुझाव दिया कि सरकार के एजेंडे के बारे में बताने के लिए उन्हें हर माह प्रेस कांफ्रेंस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपीए नेताओं से इतर नए प्रधानमंत्री को हर माह प्रेस कांफ्रेंस करना चाहिए, जिसमें वह जनता को अपने एजेंडे और काम के बारे में बता सकते हैं।

एक सवाल पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भगवती ने कहा कि मोदी को राजन को उनके पद पर बनाए रखना चाहिए। वह (राजन) एक बड़े अर्थशास्त्री हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी इज्जत है।
विज्ञापन

विज्ञापन

'रिजर्व बैंक ही तय करेगा मौद्रिक नीति'

कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र में नई सरकार बनने के बाद राजन को उनके पद से हटाया जा सकता है। हाल ही में राजन ने रिजर्व बैंक की स्वतंत्रता हवाला देते हुए कहा था कि वह मौद्रिक नीति तय करते हैं।

सरकार उन्हें हटा सकती है लेकिन वह मौद्रिक नीति नहीं बना सकती। ऐसे में मतलब यह हुआ कि वह स्वतंत्र हैं। उन्होंने हालांकि कहा था कि सरकार से बातचीत करने और सरकार की राय जानने में उन्हें खुशी होगी लेकिन अंतत: ब्याज दर तय करने का काम वह ही करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें