रेल बजट और आम बजट के दिन लुढ़कने के बाद घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में भी जारी रहा।
बजट में सरकार से की गई उम्मीदें पूरी न होने के चलते हुई तगड़ी बिकवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 348.40 अंक गिरकर 25,024.35 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 108.15 अंक टूटकर 7,459.60 पर बंद हुआ।
बीएसई में मुख्य तौर पर दवा कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, अरविंदो फार्मा, रेनबैक्सी और सनफार्मा के शेयरों में तेजी रही। साथ ही मैक्स इंडिया और जी एंटरटेनमेंट का शेयरों में मजबूती रही।
दूसरी ओर निफ्टी में सनफार्मा, टीसीएस, एचयूएल, डॉ रेड्डीज लैब्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी बढ़त में रहे। दूसरी ओर बीएचईएल, एनएमडीसी, डीएलएफ, हिंडाल्को और जिंदल स्टील के शेयर गिरावट में रहे।
बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ और बीएसई स्मॉलकैप इंडैक्स में करीब 3 फीसदी से अधिक की गिरावट रही। इस बीच इसी बीच औद्योगिक उत्पादन में मई 2014 में 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो अप्रैल में 3.4 फीसदी के मुकाबले अधिक है।
सरकार ने औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी किए हैं। स्टॉक एक्सचेंजों के तात्कालिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से करीब 161.55 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी पिछले सत्र में की।