बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाकर 49 फीसदी करने को केंद्रीय मंत्रिमंडल के की मंजूरी की खबर से बाजार में उत्साह का माहौल रहा। उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली के बल पर लगातार आठवें दिन बढ़त का रुख करते हुए घरेलू शेयर बाजार नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 124.52 अंक की बढ़त के साथ 26,271.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 34.85 अंक मजबूत होकर 7,830.60 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में कुल 3,085 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,506 बढत में और 1,453 नुकसान में रहे, जबकि 126 में स्थिरता बनी रही। लिवाली के जोर पर मेटल समूह में सर्वाधिक 1.47 फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा आईटी, एफएमसीजी, टेक, बैंकिंग, रीयल्टी, पीएसयू, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो वर्ग भी मजबूती में रहे। नुकसान उठाने वाले समूहों में पावर, हेल्थकेयर, तेल-गैस शामिल रहे।
सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में हिंडाल्को, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, विप्रो, आईटीसी, इनफोसिस, सेसा स्टरलाइट, भेल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, महिंद्रा, एसबीआई, एलएंडटी, मारुति, टाटा पावर, टाटा मोटर्स, सनफार्मा, टीसीएस, कोल इंडिया, बजाज ऑटो और भारती एयरटेल शामिल रहे रहे।
दूसरी ओर गेल इंडिया, रेड्डीज लैब, हीरो मोटोकार्प, सिप्ला, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, ओएनजीसी और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में रहे।