देश के शेयर बाजार कारोबार के शुरू में अपनी ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे लेकिन कोल ब्लॉकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाजार में उतार का माहौल बन गया। बीएसई की बड़ी तेजी थोड़ी मजबूती में बदल गई और सेंसेक्स महज 17.47 अंक बढ़कर 26,437.02 पर बंद हुआ। हालांकि यह स्तर भी अभी तक का सर्वाधिक है। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 6.90 अंक की गिरावट के साथ 7,906.30 अंक पर बंद हुआ।
की हलचल घरेलू शेयर बाजार में देखने को मिली। बीच कारोबार में बिकवाली का दबाव पड़ने से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में विपरीत रुख देखने को मिला। अंत में बीएसई का सेंसेक्स 17.47 अंक की बढ़त के साथ 26,437.02 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ।
बाजार में मेटल वर्ग के शेयरों पर बिकवाली का सबसे ज्यादा दबाव दिखा। इसके चलते जिंदल स्टील, हिंडाल्को, भूषण स्टील, टाटा स्टील, सेसा स्टरलाइट, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिन्दुस्तान जिंक, सेल और एनएमडीसी जैसी मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। मेटल के अलावा रीयल्टी, पावर, बैंकिंग और कैपिटल गुड्स वर्ग में भी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में टीसीएस, डा. रेड्डीज, हीरो मोटोकॉर्प, हिन्द यूनि. और मारुति शामिल रहे। दूसरी ओर नुकसान वाले शेयरों में हिंडाल्को, टाटा स्टील, सेसा स्टरलाइट, टाटा पावर और आईसीआईसीआई बैंक शामिल रहे।