जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से भारत में चीन विरोधी माहौल में काफी कमी आई है।
यह कहना है चीन की मीडिया का। चीन की सरकारी मीडिया का यह बयान उस वक्त आया है, जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आगामी भारत दौरा होने वाला है।
जिसे दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
चीन के सरकारी समाचार ग्लोबल टाइम्स के एक लेख ‘चीन और भारत को अपनी साझा नियति की ओर कोशिश करनी चाहिए’ में कहा गया है, ‘मोदी कई साल से चीन के पुराने मित्र रहे हैं।
1962 से भारतीय लोगों में चीन विरोधी माहौल रहा है। लेकिन जब से मोदी सत्ता में आए हैं, इस तरह की भावनाओं में कमी आई है।’
लेख में यह भी कहा गया है कि शांति, मित्रता, सहयोग और संचार की मोदी की नीति बीजिंग-नई दिल्ली के भावी रिश्तों की उज्ज्वल नींव रखने में मददगार साबित होगी।