फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में रिकॉर्ड तेजी, बनाया एक नया रिकॉर्ड

Fri, 06 Jun 2014 09:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई सरकार द्वारा नीतिगत सुधारों को आगे बढ़ाने और मानसून की आहट के बीच ताबड़तोड़ लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा और सेंसेक्स व निफ्टी नए रिकॉर्ड पर बंद हुए।
विज्ञापन


प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि की उम्मीदों ने भी बाजार धारणा को मजबूत किया। बीएसई का सेंसेक्स 376.95 अंक चढ़कर 25,396.46 और निफ्टी 109.30 अंक बढ़कर 7,583.40 के स्तर पर बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 1.6 फीसदी की मजबूती आई। बीएसई के रीयल्टी में 5.02 फीसदी की तेजी रही जबकि तेल एवं गैस के शेयर 4.82 फीसदी चढ़े।

बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, हेल्थकेयर, एफएमसीजी शेयर में भी तेजी दर्ज की गई। कैपिटल गुड्स और पावर शेयर 0.8 फीसदी मजबूत हुए। आईटी और तकनीकी शेयरों में गिरावट रही।
विज्ञापन


बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स 25,200 अंक के पार खुले। मुनाफा वसूली के दबाव में यह 25,129.76 अंक तक फिसला लेकिन इसके बाद एफआईआई की लिवाली के बल पर यह 25,419.14 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। आखिर में 376.95 अंक अर्थात 1.51 फीसदी चढ़कर 25,396.46 अंक के नए टॉप पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में ओएनजीसी में सबसे अधिक 10.57 फीसदी की तेजी रही। बढ़त में रहने वालों में गेल 7.52 फीसदी, हीरो मोटोकार्प 3.68, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.97, एचडीएफसी 2.96, महिंद्रा 2.53, बजाज आटो 2.31, सिप्ला 2.21, डॉ. रेड्डीज 1.79, आईसीआईसीआई बैंक 1.42, एक्सिस बैंक 1.39, विप्रो 1.34, स्टेट बैंक 1.31, एचडीएफसी बैंक 1.25, एचयूएल 1.14, आईटीसी 1.06 फीसदी के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें