फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स 1 माह के निचले स्तर पर

Mon, 03 Jun 2013 09:47 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र का उत्पादन कमजोर रहने के संकेतों से तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 149.82 अंक टूटकर एक माह के निचले स्तर पर 19,610.48 पर बंद हुआ। निफ्टी में 46.65 अंक की गिरावट आई और यह 5,939.30 पर रहा।

बाजार सूत्रों के अनुसार एचएसबीसी के सर्वे में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में पिछले चार वर्ष के दौरान पहली बार आई गिरावट का विपरीत असर पड़ा। तेल एवं गैस, पावर, कंज्यूमर ड्यूरेबल और कैपिटल गुड्स के शेयरों पर बिकवाली का दबाव रहा।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 16.43 अंक ऊपर 6,405.90 पर बंद हुआ। स्मालकैप में 7.40 अंक नीचे 5936.06 पर रहा। बीएसई में कारोबार के दौरान कुल 2,451 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ। इसमें से 1,013 लाभ, 1,307 नुकसान और 131 में स्थिरता रही।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में आ रही गिरावट भी बाजार का चिंता का विषय है। बीएसई के तेल एवं गैस सेक्टर में 1.34 फीसदी, पावर में 0.99 फीसदी और ऑटो सेक्टर में 0.79 फीसदी की गिरावट रही।

गिरावट में रहने वालों में हीरो मोटोकार्प 3.65, बजाज ऑटो 3.32, ओएनजीसी 2.85, सन फार्मा 2.68, एचडीएफसी 2.40, मारुति सुजुकी 2.27, आरआईएल 2.17, टीसीएस 1.94, एचडीएफसी बैंक 1.63, भेल 1.43, एनटीपीसी 1.39, टाटा पावर 1.18, आईटीसी 1.04 और एलएंडटी 1.0 फीसदी के साथ शामिल रहे।

हालांकि, बढ़त बनाने वाले शेयरों में इनफोसिस 4.4, जिंदल स्टील 2.2, टाटा स्टील 1.6 फीसदी, गेल इंडिया 1.4 फीसदी, एसबीआई 1.07 ओर भारती एयरटेल 1.03 फीसदी के लाभ में रहे।

नारायणमूर्ति की वापसी से इनफोसिस में उछाल
इनफोसिस की घरेलू और वैश्विक बाजार में कमजोर होती साख को दोबारा मजबूत करने के इरादे से एनआर नारायणमूर्ति की कंपनी में हुई वापसी का निवेशकों के बीच सकारात्मक संदेश गया है। नारायणमूर्ति की कंपनी में बतौर कार्यकारी चेयरमैन पांच साल के लिए वापसी की है।

बीएसई पर इनफोसिस के शेयरों में उठापटक के बावजूद कारोबारी समाप्ति पर चार फीसदी से अधिक की तेजी रही। कंपनी का शेयर नौ प्रतिशत की ऊंची छलांग लगाने के बाद सत्र की समाप्ति पर 4.42 फीसदी अर्थात 106.35 रुपये बढ़कर 2,513.95 रुपये पर बंद हुआ।
विज्ञापन


कंपनी के शेयरों में आई तेजी से उसके बाजार पूंजीकरण में 6,107 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें