फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेबी ने सहारा प्रमुख से पूछा, कितनी संपत्ति है आपकी

Wed, 10 Apr 2013 04:34 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय और तीन अन्य बड़े अधिकारी बुधवार को सेबी के सामने पेश हुए। सहारा प्रमुख ने बताया कि सेबी ने उनसे उनकी संपत्ति के बारे में पूछा।
विज्ञापन


बाद में सहारा प्रमुख ने पत्रकारों को बताया, 'मुझे तीन करोड़ निवेशकों की चिंता है। सहारा का सेबी के पास पैसे जमा हैं। अब यह सेबी की जिम्मेदारी है कि वह निवेशकों की पहचान कर उसे रकम लौटाए।'

दरअसल यह मामला तीन करोड़ से अधिक निवेशकों को कुल 24,000 करोड़ रुपये की रकम लौटाए जाने से जुड़ा है।

इस मामले में सेबी ने सुब्रत राय और सहारा के तीन अन्य निदेशकों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था, ताकि वह उनकी व्यक्तिगत और उनकी कंपनियों की संपत्तियों व निवेश के ब्योरे की जांच कर सके और निवेशकों को धन वापस करने के लिए उनकी अचल संपत्तियों की नीलामी की आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


सेबी ने सहारा प्रमुख से सहारा की दो कंपनियों सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहारा इंडिया रियल स्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सभी निवेश और संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


साथ ही सेबी ने सुब्रत राय और अन्य अधिकारियों के बैंक खातों की जानकारी और 2007-08 से लेकर अब तक जमा की गई आयकर रिटर्न का ब्यौरा मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें