फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेबी ने बढ़ाया प्री ओपेन कॉल ऑक्शन का दायरा

Fri, 15 Feb 2013 11:08 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार नियामक केंद्रीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने प्री ओपेन कॉल ऑक्शन का दायरा सभी प्रकार के शेयरों के लिए बढ़ा दिया है। यह सुविधा सभी स्टॉक एक्सचेंजों में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा सेबी ने इक्विटी बाजार में मौजूद लिक्विड शेयरों के लिए एक निर्धारित अवधि वाले कॉल ऑप्शन सत्र की भी पेशकश की है। इस संबंध में जारी किए गए सेबी के आदेश के मुताबिक लिक्विड शेयरों सहित सभी प्रकार के शेयरों में कॉल ऑक्शन की सुविधा 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी।

सामान्यत: कॉल ऑक्शन के तहत खरीदार द्वारा शेयरों का एक निश्चित अधिकतम मूल्य तय किया जाता है जिस पर शेयरों की खरीद की जाती है। इसके विपरीत कॉल ऑक्शन के मार्फत शेयरों की बिक्री के मामले में शेयर बिक्री के लिए न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया जाता है।
विज्ञापन


शेयरों की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव से बाजार को बचाने के लिए कॉल ऑप्शन के तहत शेयरों की बिक्री स्टॉक एक्सचेंज में कारोबारी सत्र शुरू होने से पहले की जाती है। वर्तमान में प्री-ओपेन कॉल ऑक्शन सत्र परीक्षण आधार पर (पॉयलट बेसिस) पर बीएसई और एनएसई के सेंसेक्स और निफ्टी सूचकांकों के तहत किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें