फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बीमा के लिए एसबीआई लाइफ का आईसेक्ट से करार

Fri, 17 Oct 2014 09:05 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्रतिष्ठित वित्तीय समायोजन की संस्था आईसेक्ट के साथ राष्ट्रीय स्तर पर करार कर रही है। इसके माध्यम से देश के ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन बीमा की सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। आईसेक्ट के पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर देशभर में 12 हजार सेंटर हैं। इनके पोर्टल के माध्यम से एसबीआई ग्राहक प्रीमियम राशि का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रारंभ में संग्रहण सेवाओं में कार्य मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व पंजाब में होगा। इसके पश्चात इन सेवाओं को अन्य प्रदेशों में भी शुरू किया जाएगा। आईसेक्ट के निदेशक (बिजनेस सर्विस) अभिषेक पंडित के अनुसार भारत की लगभग 60 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रही है और इनमें से लगभग किसी का भी इंश्योरेंस नहीं हुआ होगा। बैंकिंग व वित्तीय सेवाओं का लाभ लंबी दूरी व खराब वितरण नेटवर्क के कारण ये ग्रामीण नहीं ले पा रहे हैं।

आईसेक्ट का उद्देश्य है वित्तीय सेवाओं का लाभ आसानी से लोगों को कहीं भी किसी समय भी उपलब्ध कराना है। कंपनी का मानना है कि एसबीआई लाइफ के साथ नया करार इस उद्देश्य को पूरा करने में और अधिक सहयोगी सिद्ध होगा। इससे हम देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सुगमता से प्रीमियम कलेक्शन सेवाओं को प्रदान कर सकेंगे।
विज्ञापन


आईसेक्ट का वित्तीय समायोजन केवल बीमा तक ही सीमित नहीं है। वित्तीय समायोजन के तहत आईसेक्ट अपनी सेवाओं के दायरे को बढ़ाते हुए बजट, लोन सुविधा, अकाउंट खोलना, नकद, जमा आहरण, माइक्रो फाइनेंस व रिन्यूअल प्रीमियम कलेक्शन की सुविधाएं प्रदान की है।

वर्तमान में संस्था नेशनल बिजनेस करस्पोंडेंट के रूप में 26 राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए कार्य कर रही है। इसमें बैंक आफ इंडिया व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल है। अभी तक आईसेक्ट ने 20 हजार कियोस्क के माध्यम से 30 लाख बैंक अकाउंट खोले हैं। इसमें 1,500 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें