इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने देश में महिलाओं के बीच इंटरनेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल सेवा प्रदाता एयरसेल और गूगल की इस ओर की जा रही पहल हेल्पिंग वुमेन गेट ऑनलाइन (एचडब्ल्यूजीओ) के साथ हाथ मिलाया है।
इस करार के तहत तीनों कंपनियां मिलकर इंटरनेट के प्रति देश की महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगी। इस पहल के तहत तीनों कंपनियां मिलकर महिलाओं के लिए इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन करेंगी। इसका उद्देश्य सूचना के एक सशक्त माध्यम के रूप में इंटरनेट के इस्तेमाल के जरिए महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।