सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) में पांच फीसदी विनिवेश 24 से 26 सितंबर के बीच हो सकता है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
सेल में 5 फीसदी विनिवेश या 20.65 करोड़ शेयरों की बिक्री से केंद्र सरकार को लगभग लगभग 1,600 करोड़ रुपये मिलेंगे। मौजूदा बाजार कीमत के हिसाब से सेल के एक शेयर कीमत 77.15 रुपये है। अधिकारी का कहना है कि शेयर की बिक्री के लिए रोडशो पहले ही समाप्त हो चुका है।
ऐसे में विनिवेश 24 सितंबर और 26 सितंबर के बीच किसी भी दिन हो सकता है। विनिवेश के लिए घरेलू रोडशो मुंबई और चेन्नई में किए गए हैं। विदेशी निवेशकों से मिलने के लिए दो दलों को भेजा गया था। एक दल ने लंदन, न्यूयार्क और बोस्टन की यात्रा की वहीं दूसरे दल ने सिंगापुर और हांगकांग के निवेशकों से मुलाकात की।