फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा कर्मियों के मार्च के वेतन में देरी

Tue, 01 Apr 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
निवेशकों का पैसा लौटाने के मुद्दे पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से साथ कानूनी लड़ाई का दबाव झेल रहे सहारा समय ने अपने कर्मचारियों को बताया है कि मौजूदा प्रतिकूल परिस्थितियों और बैंक खातों पर रोक की वजह से उनको मार्च का वेतन मिलने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन


सहारा समूह अपनी ओर से चीजों को सामान्य करने का पूरा प्रयास कर रहा है। समूह ने कहा है कि कर्मचारियों का मार्च, 2014 का वेतन मंगलवार को जारी किया जाना था, लेकिन इस ‘अप्रत्याशित वजहों’ से इसमें विलंब हो सकता है।

सहारा इंडिया परिवार के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) गौरव शर्मा ने सभी कारोबारी वर्गों व विभाग प्रमुखों से कहा है कि वे कर्मचारियों को इस विलंब के बारे में सूचित करें और इस चुनौती के समय एकजुट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें