फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहाई के करीब पहुंची खुदरा महंगाई दर

Wed, 12 Dec 2012 08:24 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े, खाद्य तेल, सब्जी, चीनी और सब्जियों के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई दर लगातार दूसरे महीने बढ़कर नवंबर माह में 9.90 फीसदी पर पहुंच गई। अक्तूबर माह में खुदरा महंगाई दर 9.75 फीसदी और सितंबर में 9.73 फीसदी थी।
विज्ञापन


बुधवार को जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के मुताबिक नवंबर में खाद्य तेल व वसा वर्ग की खुदरा कीमतें एक साल पहले की तुलना में 17.67 फीसदी बढ़ गईं। इसी तरह, चीनी की कीमतों में 16.97 फीसदी और दलहन में 14.19 फीसदी की वृद्धि हुई।

समीक्षाधीन माह में सब्जियों के दाम सालाना आधार पर 14.74 फीसदी बढ़ गए। वहीं मांस, मछली और अंडा 11.33 फीसदी मंहगा हुआ। इसी तरह, कपड़े और जूते की कीमतें भी नवंबर में 11.08 फीसदी बढ़ गईं।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में खुदरा महंगाई दर नवंबर में 9.69 फीसदी रही, जो इससे पिछले माह 9.46 फीसदी रही थी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में सीपीआई आधारित महंगाई दर अक्तूबर के 9.98 फीसदी से घटकर नवंबर में 9.97 फीसदी रह गई। नवंबर में ग्रामीण, शहरी और सभी भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक क्रमश: 126.9, 123.4, 125.4 रहे।
 
माना जाता है कि रिजर्व बैंक अगले सप्ताह मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा में खुदरा महंगाई दर के लिए दहाई अंक के करीब पहुंचने की इस स्थिति को ध्यान में रखेगा। महंगाई का दबाव बढ़ने से उसके लिए कर्ज सस्ता करना मुश्किल हो सकता है। अक्तूबर में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 7.45 फीसदी थी, जो रिजर्व बैंक के पांच से छह प्रतिशत के मध्यावधिक लक्ष्य से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें