एनएसईएल के डिफाल्टरों से पैसों की वसूली की सुस्त रफ्तार से चिंतित नियामक वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) ने कमोडिटी एक्सचेंज से रिकवरी टीम को मजबूत बनाने और सभी डिफाल्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) ने डिफाल्टरों से कुल बकाया राशि 5,689 करोड़ रुपये में से मात्र 365.39 करोड़ रुपये की वसूली की है।
एनएसईएल के 24 डिफाल्टरों में से अब तक दो डिफाल्टरों ने ही पूरा भुगतान किया है शेष 22 डिफाल्टरों ने भुगतान नहीं किया है।