फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महारानी’ के सिक्के इस बार 1100 रुपए में

Sun, 28 Oct 2012 09:58 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अबकी धनतेरस में मां लक्ष्मी को अर्पित करने के लिए चांदी का पुराना सिक्का बाजार से लेने की सोच रहे हैं तो आपको पहले से ही बुकिंग करा लेनी चाहिए, क्योंकि बाजार में बरतानिया हुकूमत के असली चांदी के पुराने सिक्के चुनिंदा दुकानों में बहुत कम मात्रा में ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


हालांकि, राहत की बात यह है कि इनका रेट पिछले साल से 100 रुपये कम है। इस बार महारानी विक्टोरिया और किंग जॉर्ज के असली चांदी सिक्के की कीमत 1100 रुपये तक है, जो पिछली बार 1200 में थे। इसके अलावा दूसरी निजी कंपनी के सिक्कों की कीमतें 610 रुपये से शुरू हैं। दरअसल, पुराने सिक्कों की लगातार खपत होने और उन्हें गलाये जाने के कारण अब बाजार में असली सिक्कों की किल्लत है।

धार्मिक महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सबसे शुद्ध धातु चांदी खरीदने को लक्ष्मी को घर लाना माना जाता है। दीपावली के दिन पान पर देसी घी से उकेरे गये मां लक्ष्मी के चित्र पर चांदी के सिक्के को हलवे से चिपका कर पूजन किया जाता है ताकि पूरे साल मां लक्ष्मी धन की कृपा बनाये रखें।
विज्ञापन


असली की पहचान
1. असली चांदी के पुराने सिक्के धुंधले दिखते हैं। इनकी आवाज खनकदार और चारो ओर की किनारी घिसी हुई होती है। इनमें चमक ज्यादा नहीं होती है। अक्षर बहुत छोटे हैं लेकिन चित्र बिल्कुल स्पष्ट हैं।
2. किंग जॉर्ज के समय के सिक्कों पर किंग जार्ज के चेहरे का फोटो और उसके चारों ओर जीईओआरजीईवी-ईएमपीईआरओआर लिखा है। इसके दूसरी ओर वन रुपी इंडिया 1919 लिखा है।
3. महारानी विक्टोरिया के जमाने के सिक्कों पर महारानी विक्टोरिया के चित्र के चारों ओर वीआईसीटीओआरआईए-ईएमपीआरईएसएस लिखा है। इसके दूसरी ओर वन रुपी 1901 लिखा है।
4. महारानी विक्टोरिया के जमाने के कुछ सिक्कों पर महारानी विक्टोरिया के चित्र के चारों ओर वीआईसीटीओआरआईए-ईएमपीआरईएसएस लिखा है। इसके दूसरी ओर वन रुपी 1901 व उर्दू में एक रुपए लिखा है।
विज्ञापन


असली सिक्के केवल चुनिंदा ग्राहकों की मांग पर उपलब्ध हैं, बाजार में अब पुराने सिक्के बहुत कम मिलते हैं।
- पंकज गर्ग, पंकज ज्वैलर्स अतरौली

चांदी के पुराने सिक्के इस बार कुछ सस्ते हैं। पिछले साल इसका मूल्य 1200 रुपये था जो इस बार 1100 रुपये है।
- विजय अग्रवाल, सोनी ज्वैलर्स

मांग बहुत होने के कारण पुराने चांदी के सिक्के अब बहुत मात्रा में नहीं हैं। लेकिन हमारे प्रतिष्ठान पर असली सिक्के हैं।
- संजय जैन, संजय ज्वैलर्स

पुराने चांदी के सिक्कों की मांग हर दीपावली को होती है पिछले साल किल्लत थी इस बार ऐसा नहीं है।
- अमित शेखर सरार्फ, शेखर सर्राफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें