भारतीय रिजर्व बैंक ने छह बैंकों पर नियमों की अनदेखी करने पर कुल 6.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने केवाईसी मानकों की अनदेखी और एंटी मनी लांड्रिंग नियमों का पालन न करने के तहत जुर्माना किया है।
देना बैंक पर दो करोड़ रुपये, कॉरपोरेशन बैंक पर 1.50 करोड़ रुपये, इंडियन बैंक और आईडीबीआई बैंक पर एक-एक करोड़ रुपये, इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
रिजर्व बैंक इसके पहले कोबरा पोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन में मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच के बाद 25 बैंकों पर जुर्माना लगा चुका है।