फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदली ब्याज दरें, ईएमआई पर फर्क नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीआई ने अपनी तिमाही मौद्रिक समीक्षा के दौरान ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। सोमवार को की गई मौद्रिक समीक्षा में आरबीआई ने अपनी तमाम दरों को जस का तस रखा है। आरबीआई ने रेपो रेट को 6.75 फीसदी पर ही बरकरार रखा है। एमएसएफ और बैंक दर को पहले जैसा यानि 7.75 फीसदी और और सीआरआर को चार फीसदी के स्तर पर बरकरार रखा है।
विज्ञापन


आरबीआई का कहना है कि वो अपनी आगे की मौद्रिक नीति में सातवें वेतन आयोग के लागू होने से होने वाले प्रभावों को भी शामिल करेगा।

विज्ञापन

नहीं बदलेगी ईएमआई

आरबीआई के ब्याज दरें जस की तस रखने की वजह से आपकी ईएमआई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि एक्सपर्ट भी यही उम्मीद कर रहे थे कि आरबीआई उपभोक्तओं को फिलहाल और राहत नहीं देने वाला। इससे पहले आरबीआई की ब्याज दरें कम होने से होम लोन और कार लोन जैसे सेक्टर के उपभोक्ताओं को राहत मिली थी।

होम लोन के लिए बैंक की ब्याज दरें अभी भी अपेक्षाकृत अधिक हैं और इस वजह से रिएलिटी सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहा है। उम्मीद की जा रही थी कि ब्याज दरें कम होंगी और रिएलिटी सेक्टर को कुछ गति मिलेगी।




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें