फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ का गलत बयान छापने के लिए आउटलुक ने मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
आउटलुक मैगजीन ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का गलत बयान छापने के लिए माफी मांगी है। आउटलुक के बयान को लेकर सोमवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


माकपा सांसद मोहम्मद सलीम ने मैगजीन में छपे बयान के हवाले से राजनाथ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद 800 साल बाद देश में हिंदू शासक के सत्तारूढ़ होने का बयान दिया था।

आउटलुक ने कहा कि उन्होंने बिना जांच-पड़ताल के ही बयान गृहमंत्री के हवाले से प्रकाशित कर दिया था।
विज्ञापन

'हिंदू शासक' पर संसद गरमाई

लोकसभा में सोमवार को ‘बढ़ती असहिष्णुता’ पर शुरू हुई बहस घंटों नियम-कायदे और परंपरा की जाल में उलझी रही।

चर्चा की शुरुआत करने वाले माकपा नेता मोहम्मद सलीम ने आउटलुक पत्रिका के हवाले से गृह मंत्री राजनाथ सिंह पर देश को 800 साल बाद कथित हिंदू शासक मिलने संबंधी बयान देने का आरोप लगाया, जिस पर भारी हंगामा खड़ा हो गया।

आरोप से आहत और भड़के गृह मंत्री ने सांसद को अपने आरोप को न केवल साबित करने की चुनौती दी, बल्कि यह भी कहा कि ऐसा बयान देने वाले गृह मंत्री को इस पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें