फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले आरबीआई का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने होली से पहले खास तोहफा दिया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है।
विज्ञापन


हालांकि कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) में कोई कटौती नहीं की गई है। सीआरआर 4 फीसदी पर ही स्थिर रखा गया है।

कटौती के बाद रेपो रेट 7.75 फीसदी से घटकर 7.50 फीसदी हो गया है। दो महीने में रेपो रेट में यह दूसरी बार कटौती है। इस ऐलान के साथ ही होम लोन सस्ता होने की संभावना है।

रेपो रेट वह ब्याज दर है, जिस पर आरबीआई दूसरे बैंकों को लोन देता है। रेपो रेट में कमी का फायदा बैंकों को होगा। उन्हें कम ब्याज देना पड़ेगा। इससे बैंक भी अपने ग्राहकों को इसका फायदा देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

बाजार में बहार

ये कोई पहली बार नहीं है जब आरबीआई ने रेपो रेट में अचानक कटौती की हो। करीब दो महीने पहले भी बैंक ने क्रेडिट पॉलिसी से पहले रेपो रेट में कटौती की थी।

रेपो रेट में कटौती के बाद नई ब्याज दर 7.50 फीसदी हो गई है। इस कटौती का फायदा उन्हें होगा जिन्होंने बैंक से लोन लिए हैं। उनकी ब्याज दरें कम हो जाएंगी।

इधर, रेपो रेट में का असर तुरंत ही बाजार पर नजर आया। सेंसेक्स खुलते ही 30 हजार अंकों को पार कर गया। वहीं निफ्टी में भी 90 अंकों का उछाल नजर आया। निफ्टी 9100 को पार कर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें