भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई क्षेत्र के सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वह ग्राहकों को 1000 के नोट देना बंद कर दें। आरबीआई ने कहा है कि अगर बैंकों के स्टॉक में एक हजार वाले नोट हैं तब भी वे अपने ग्राहकों को दूसरे नोट ही दें।
1000 के नोटों के चलन पर पाबंदी लगाने को लेकर आरबीआई ने कहा कि उसे लोगों से शिकायतें मिली हैं कि 1000 की नोटें बिना सुरक्षा तार के ही चलाई जा रही हैं। हालांकि आरबीआई ने यह भी कहा है कि ये नोटें करेंसी नोट प्रेस (नासिक) में छापी गई थीं और इनमें सुरक्षा तार नहीं लगाया गया था।
आरबीआई के प्रवक्ता ने बताया है कि नोट छपने वाला कागज सिक्यूरिटी पेपर मिल (होशंगाबाद) ने सप्लाई किया था जिसमें सिक्यूरिटी तार नहीं था।