अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट और स्थानीय स्तर पर थोक कारोबारियों की बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना के भाव 475 रुपये घटकर 29 हजार से नीचे 28,725 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।
इस गिरावट के साथ ही सोना अपने चार माह के शिखर से नीचे आ गया। चांदी के दाम 640 रुपये उतरकर 41,620 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए। सोने की आठ ग्रामी गिन्नी 24,400 रुपये प्रति पर स्थिर रही।
चांदी सिक्कों के भाव 1,000 रुपये गिरकर लिवाली 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गए।
कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी का रुख रहा। इस बीच, घरेलू बाजारों में स्टाकिस्टों ने बिकवाली का रुख अख्तियार किया। इसके चलते भाव में गिरावट रही।
न्यूयार्क में सोने के भाव 3.50 डॉलर गिरकर 1,323.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। वहीं, चांदी 0.41 फीसदी नीचे 19.81 डॉलर प्रति औंस पर रही।