किराया बढ़ाकर रेलवे ने अपनी आमदनी भी बढ़ा ली है। वित्त वर्ष 2014-15 के शुरूआती आठ महीनों में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।
1 अप्रैल 2014 से 30 नवम्बर 2014 के बीच भारतीय रेलवे ने ओरेजिनेटिंग आधार पर कुल 1,00,622 करोड़ रुपये की कमाई की जबकि वित्त वर्ष 2013-14 में इसी अवधि में रेलवे ने 89341.26 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था। यह कमाई पहले के मुकाबले 12.63 प्रतिशत ज्यादा है।
1 अप्रैल 2014 से 30 नवम्बर 2014 के बीच रेलवे ने माल ढोकर कुल 67130.96 करोड़ रुपये कमाए है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान इसी मद में रेलवे ने रुपये 60144.16 करोड़ रुपये अर्जित किए थे जो पहले के मुकाबले 11.62 प्रतिशत ज्यादा है।
भारतीय रेलवे ने अप्रैल 2014 से 30 नवम्बर 2014 के दौरान यात्रियों से रुपये 28510.24 करोड़ रुपये की कमाई की जबकि इससे पहले वाले साल इसी अवधि में उसने रुपये 24523.71 करोड़ की कमाए थे। यह राशि पहले के मुकाबले 16.26 प्रतिशत अधिक है।
कोचिंग से इसी अवधि के दौरान रेलवे ने 2669.55 करोड़ रुपये अर्जित किए जबकि इसी अवधि में उसने 6.11 प्रतिशत का अधिक अर्जन करते हुए रुपये 2515.78 करोड़ कमाए। इसी अवधि के दौरान भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की 1.43 प्रतिशत कम बुकिंग की गई।