केंद्र सरकार ने आर. गांधी को आनंद सिन्हा की जगह रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। आरबीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक आर. गांधी का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा, जो बृहस्पतिवार को प्रभावी हो गया।
विज्ञापन
इससे पहले वह रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। गांधी बैंकिंग ऑपरेशंस एवं डेवलपमेंट, गैर बैंकिंग पर्यवेक्षण, अर्बन बैंक डिपार्टमेंट, व्यय एवं बजटीय नियंत्रण, सूचना प्रौद्योगिकी और कानूनी विभाग जैसे पोर्टफोलियो देखेंगे।